पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्यस्तरीय आंदोलन हरियाणा के अन्य जिलों में भी शीघ्र: जांगड़ा

राज्यस्तरीय आंदोलन हरियाणा के अन्य जिलों में भी शीघ्र: जांगड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | ऑल हरियाणा दिव्यांग संघर्ष समिति के बैनर तले धरने के 14वें दिन की अध्यक्षता पवन कुमार जांगड़ा ने की। पवन कुमार ने बताया कि यह आंदोलन 10 जिलों में शुरू हो चुका है। हम दिव्यांग अधिकार अधिनियम लागू करवाने के लिए जल्दी झज्जर और रोहतक में इस राज्य स्तरीय आंदोलन को आगे बढ़ाकर हरियाणा भर में तेजी लाने का प्रयास करेंगे। संदीप कुमार ने बताया कि आम आदमी पार्टी आप के साथ है। विनोद वर्मा ने बताया कि आज हमारे धरने पर 20 जिलों की उपस्थिति हो चुकी है जिसमें से 10 जिले धरना शुरू कर राज्य स्तरीय इस आंदोलन की मुहिम में जुड़ चुके हैं। एडवोकेट संजय अग्रवाल के नेतृत्व में जल्द ही 22 जिलों में दिव्यांगों का यह आंदोलन शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर वर्षा रानी, मंजू रानी, संदीप, जिले सिंह, डॉ. सुरेश, मुकेश कौशिक, मदन लाल अादि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...