सीरिया पर किए गए हमले के विरोध में प्रदर्शन
भिवानी | साम्राज्यवादी देशों अमेरिका ब्रिटेन और फ्रांस की अाेर से सीरिया पर मिसाइलों से किए गए हमलों के खिलाफ एसयूसीआई कम्युनिस्ट की जिला कमेटी भिवानी की ओर सेे रविवार काे शहर में विरोध प्रदर्शन कर डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। यह विरोध प्रदर्शन एसयूसीआई के अखिल भारतीय महासचिव प्रभास घोष के आह्वान पर देशव्यापी विरोध दिवस के रूप में किया गया है। धर्मवीर सिंह व राजकुमार जांगड़ा ने बताया कि 14 अप्रैल को सीरिया पर अनेक मिसाइलें दागकर अमेरिका-ब्रिटेन-फ्रांस ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों, परंपराओं, और मान्यताओं की घोर उल्लंघना की है। उन्होंने सभी साम्राज्यवाद-विरोधी व शान्तिकामी ताकतों से इसके खिलाफ आगे आने और हमले को रूकवाने के लिए साम्राज्यवाद-विरोधी आन्दोलन तेज करने का आह्वान किया। इस अवसर पर रोहताश सिंह, राजकुमार बासिया, सुखबीर सिंह, फूलसिंह, ममता, विशाल, जयबीर, बलवान, सत्यवान, मनीराम आदि माैजूद थे।