पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेड ग्रीन हेज व नोलियाना के फूल देंगे स्वच्छता का संदेश

रेड-ग्रीन हेज व नोलियाना के फूल देंगे स्वच्छता का संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरवासियों के लिए गुड न्यूज है। अब घंटाघर चाैक से दिनाेद राेड की अाेर जाने वाला मार्ग बदलाव के साथ आमजन को स्वच्छता का संदेश देने का काम करेगा। सामान्य अस्पताल की दीवार के साथ बनाए जा रहे स्वच्छता स्पॉट स्वच्छ भारत स्वच्छ भिवानी संदेश के साथ अर्थ दिवस पर उद्घाटन किया जाएगा।

इस स्पॉट के बनने के बाद घंटाघर चौक के आसपास का नजारा देखने वाला होगा। इसका कारण यह है कि यहां पौधारोपण और रंगीन हेज से स्पॉट को संवारा जा रहा है। इसे बनाने व मेंटेन करने का जिम्मा द ग्रीन सोसायटी को जाता है जो अब तक शहर के लगभग हर चौक चौराहें को पेड़-पौधे, ग्रील व स्वच्छता की मुहिम को लेकर आगे बढ़ रही है। रविवार से इस जगह पर टाईलें लगाने का काम भी शुरू किया गया है।

स्वच्छता प्वाइंट पर आएगा 80 हजार का खर्चा

द ग्रीन सोसायटी के फाउंडर मेंबर दीपक बंसल ने बताया कि शहरवासियों को स्वच्छता की मुहिम से जोड़ने का सोयायटी की ओर से इस दिशा में एक कदम ओर बढ़ाया गया है। इस निर्माण कार्य पर लगभग 80 हजार रुपये का खर्च आएगा। इस काम के बाद सोयायटी की ओर से हांसी रोड पर सेक्टर 13 और 23 के चौक को संवारने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अर्थ दिवस पर इस स्वच्छता स्पॉट का लोकार्पण किया जाएगा।

घंटाघर चौक से दिनोद गेट की आेर जाने वाले मार्ग पर ग्रीन सोसाइटी द्वारा तैयार करवाया जा रहा स्वच्छता स्पॉट।

एेसा होगा स्वच्छता स्पॉट

इस नवनिर्मित स्पॉट के बीच में स्वच्छ भारत स्वच्छ भिवानी का लोगो रहेगा जो आमजन को शहरवासी होने के साथ-साथ सफाई के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करेगा। इस जगह के चारों ओर ग्रिल लगाई जाएगी। इसके अलावा इस स्पॉट पर बीच में छोड़े गए दो प्वाइंटों में ग्रीन व रेड हेज से सजाया जाएगा। वहीं स्वच्छता प्वांइट के दोनोें ओर नोलियाना के पौधे रोपित किए जाएंंगे। पूरे स्पॉट को टाईलों से सुसज्जित किया जाएगा ताकि हरियाली के साथ-साथ आमजन को स्वच्छता की भी अनुभूति हो।

काम शुरू कर दिया है: पीके आनंद

द ग्रीन सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. पीके आनंद ने बताया कि हमारा काम शहर को हरा भरा और साफ सुथरा बनाना है। इससे पहले भी सोसायटी शहर के कुछ चौक चौराहों को गोद लेकर उनमें पौधे लगाकर उनकी देखरेख करा रहे हैं। इसी कड़ी में हमने यह काम शुरू किया है। स्वच्छता मुहिम में शहरवासियों के योगदान की भी जरूरत है ताकि शहर काे स्वच्छता में अव्वल दर्जे पर लाया जा सके।

संवारे चाैक-चौराहे

शहर के हर मार्ग को सुंदर और हरियाली प्रदान करने का जिम्मा ग्रीन सोसायटी ने उठाया है। यहां बता दें कि ग्रीन सोसायटी ने इस समय शहर के चौराहों पर भी पौधे और हरियाली के लिए एक प्रकार से गोद लिया हुआ है। अब घंटाघर चाैक पर करवाए जा रहे निर्माण के बाद इस मार्ग की सुंदरता और बढ़ेगी। इस समय शहर में एक भी ऐसा मार्ग नहीं है जहां डिवाइडरों के बीच में कतारबद्ध पौधे न लगे हुए हों। सोसायटी ने बीते दिनों घंटाघर चौक से वैश्य कॉलेज मार्ग पर 62 प्वाइंटों पर पौधे लगाए थे। जिनकी देखभाल सोयायटी के सदस्य और माली राममिलन करते हैं।

खबरें और भी हैं...