पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोशालाओं को बनना होगा स्वावलंबी: भानीराम मंगला

गोशालाओं को बनना होगा स्वावलंबी: भानीराम मंगला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक रोड स्थित श्रीकृष्ण सेवादल की अाेर से संचालित गाेशाला में रविवार को पशु चिकित्सालय का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास हरियाणा गाेसेवा आयोग के अध्यक्ष भानीराम मंगला, असम राज्यपाल के मीडिया सलाहकार अतुल सिंघल और गाेसेवा आयोग के सदस्य बालकृष्ण अग्रवाल के कर कमलों से हुआ।

भानीराम मंगला ने बताया कि गाेशाला जैसी स्वयंसेवी संस्थाओं को केवल सरकार के भरोसे नहीं चलाया जा सकता। इसके लिए गाेशालाओं को स्वावलंबी बनना होगा। उन्हाेंने बताया कि प्रदेश सरकार ने गाेशालाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। जिनमें उपकरणों की खरीद के लिए गाेशालाओं को 90 फीसदी तक अनुदान दिया जाएगा। जो सीधा संस्था के खाते में पहुंचेगा। सरकार गोचर भूमि को 15 साल के लिए पट्टे पर देगी। जबकि बिजली की दर कमर्शियल की बजाय घरेलू दर से वसूली जाएगी। मंगला ने गाेसेवा आयोग की तरफ से श्रीकृष्ण सेवा दल को 11 लाख रुपये का अनुदान देने का ऐलान भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल असम के मीडिया सलाहकार अतुल सिंघल ने बताया कि पंचगव्य का इस्तेमाल कई गंभीर बीमारियों के इलाज में किया जाता है। गाेसेवा आयोग के सदस्य बालकृष्ण अग्रवाल ने बताया कि सरकार गोवंश की रक्षा और संवर्धन के लिए कृतसंकल्प है। गौरतलब है कि इस गाेशाला में 900 से ज्यादा गाेवंश की सेवा की जा रही है। इस अवसर पर विद्या गुप्ता, विजय गर्ग, अशोक गुप्ता, रमेश, कैलाश, लक्ष्मी चंद, ओमप्रकाश, वीपी मित्तल, गौरी शंकर अादि मौजूद थे।

श्रीकृष्ण गोसेवा सदन गोशाला में कार्यक्रम में मंचासीन हरियाणा गोसेवा आयोग के अध्यक्ष भानीराम मंगला व अन्य।

भिवानी की देशी गाय के उत्पादों का फायदा दिल्ली में रहने वाले भी उठाएंगे: राजेश

भिवानी | अब भिवानी गाेशाला की देशी गाय के उत्पादों का दिल्ली में बैठे भिवानी के परिवार भी लाभ उठाएंगे। यह बात रविवार को महम रोड स्थित भिवानी गाेशाला में अभिनंदन समारोह में राजेश चेतन ने कही। उन्होंने बताया कि वे भिवानी गाेशाला में पहली बार पहुंचे हैं, यहां की व्यवस्था और गौ सेवा को समर्पित पदाधिकारियों की भावना को देखते हुए उन्होंने फैसला लिया है कि देशी गाय के दूध से उत्पादित होने वाले प्रोडेक्ट का दिल्ली में बैठे भिवानी के परिवार भी लाभ उठाएंगे।

चेतन ने बताया कि इस गाेशाला के साथ देश भर के लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के लोग देशी गाय के दूध एवं घी के लिए तरस रहे हैं अाैर यहां पर देशी गाय के दूध का रोजाना एक हजार लीटर उत्पादन होता है। उन्होंने बताया कि भिवानी का दूध और घी दिल्ली भेजें, वहां के लोग इसका इस्तेमाल करेंगे। भिवानी परिवार मैत्री संघ की ओर से 51 हजार की अनुदान राशि भी गाेशाला प्रधान मोहनलाल बुवानीवाला को भेंट की गई। इसके अलावा मैत्री संघ पदाधिकारियों ने भिवानी गाेशाला में एक-एक गाय को भी गोद लेने का संकल्प लिया।

खबरें और भी हैं...