समाज में सकारात्मक योगदान देने वाली संस्थाओं के मुखिया सम्मानित
सेक्टर 13 में भगवान परशुराम जयन्ती के उपलक्ष्य में ब्राह्मण बुद्धिजीवी मंच की अाेर से सामाजिक समरसता के लिए हवन किया गया। इस दौरान समाज में सक्रिय और सकारात्मक योगदान के लिए विभिन्न संस्थाओं के मुखियाओं को सम्मानित किया गया।
कांग्रेसी नेता रामप्रताप शर्मा जयंती को सर्वजातीय जयंती मनाने पर खुशी व्यक्त की। पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ऋषि प्रकाश शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन से जुड़े संकरण साझा किए और देश के लिए ब्राह्मण समाज के योगदान की अहम भूमिका बताई। मुख्यातिथि पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा ने भगवान परशुराम को पंडित परशुराम के नाम से महामंडित करने वालों की भर्त्सना की। मंच संचालन बलदेव शर्मा ने किया। मंच प्रधान नरेन्द्र शर्मा ने आंगतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर विनोद गाबा, गजराज जोगपाल, विनोद शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुरेश शर्मा, संजय कालड़ा, राजेश मेहता, अश्विन शर्मा, संदीप सचदेवा, संजय पंवार, अनिल मेहता आदि उपस्थित थे। इस मौके पर अशोक बुवानीवाला, अभिजीत लाल सिंह, प्राचार्य डॉ. डीपी कौशिक, राकेश, अरूण गौड, सीटू सांवड़िया, संजय मिश्रा, जितेन्द्र वशिष्ठ, आशुतोष शर्मा, श्रीभगवान शर्मा, आरके शर्मा, राज काैशिक, जगत नारायण शर्मा, सागर मल, बलदेव शर्मा, संजय शास्त्री, अमन तंवर राघव, मनोज वत्स, मांगेराम शर्मा, पार्षद मुकेश रहेजा, पार्षद बलवान सिंह, पार्षद विजय शर्मा आदि को सम्मानित किया गया।
सेक्टर 13 में भगवान परशुराम जयंती पर भाजपा नेता ऋषिप्रकाश शर्मा को सम्मानित करते ब्राह्माण बुद्ध्रिजीवी मंच के पदाधिकारी व सदस्य।