पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोक परलोक दाेनों को संवारते हैं सत्कर्म: कंवर महाराज

लोक-परलोक दाेनों को संवारते हैं सत्कर्म: कंवर महाराज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्ण सतगुरु पा कर इंसान अपने कर्म के कर्जे को चुका सकता है लेकिन जो गलत फहमी में सोए रहते हैं, वो इस अनमोल हीरे जैसे जन्म को भी कोड़ी के मोल गंवा बैठते हैं। इस लोक में जब हम बुरे कर्म करते हैं तो यहां हमें सजा मिलेगी ही लेकिन उस लोक में जाकर भी हमें सजा मिलेगी। इसके विपरीत सत्कर्म हमारे इस लोक व परलोक को भी संवार देते हैं। तन मन धन को परोपकार और परमार्थ के लिए लगाओ। तन से सेवा करो, मन को नाम के सुमिरन में लगाओ और धन से जरूरतमंद की मदद करो।

यह सत्संग प्रवचन गांव दिनोद स्थित राधा स्वामी में कंवर साहेब महाराज ने कहे। काल ने बड़े-बड़े खेल रचे हैं। उनमे जीव भरमा जाता है। बुद्धि पर पत्थर पड़ जाते है और इंसान सतगुरु के वचन से भटक जाता है। सतगुरु नाम ज्ञान का है और सच्चा ज्ञान केवल ब्रह्म ज्ञान है। उन्होंने बताया कि तन से सेवा करो, मन को नाम के सुमिरन में लगाओ और धन से जरूरतमंद की मदद करो। सुपात्र बनो क्योंकि सुपात्र ही सतगुरु की मौज का भागी होता है। यदि पात्र में ही दोष होगा तो कुछ भी कर लो वो रीता ही रहेगा। कंवर महाराज ने बताया कि हैरानी होती है ये सोचकर कि हम जो राम नाम की पूंजी लेकर आए थे। उससे हमने ये क्या व्यापार कर डाला। हमारे मनो में ईर्ष्या है, द्वेष है, बुराइयां हैं। सतगुरु और सत्संग से हम बच कर भागना चाहते हैं। ऐसे में हम मन की अनसुलझी घाटियों से कैसे निकल पाएंगे। इन अंधी गहरी घाटियों से हम केवल सतगुरु की दया से ही निकल सकते हैं। उन्होंने बताया कि रावण जैसे महाबलशाली भी खाली हाथ गए थे फिर हमारी तो बिसात क्या है।

उन्होंने नारी जाति का वर्णन करते हुए कहा कि जो सृष्टि की जननी है। आज उसका अस्तित्व ही संकट में है। गर्भ में ही कन्या की हत्या का जघन्य पाप कर रहे हैं। इंसान इतना भटक गया है की खुद अपने अस्तित्व पर ही प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। उन्होंने बताया कि जननी और प्रकृति इन दोनों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती और इंसान दोनों के ही पिछे पड़ा है। भक्ति तभी सम्भव है जब जीवन रहेगा। इसलिए जीवन के लिए जननी और प्रकृति दोनों का सम्मान करो। अच्छे चरित्र वाले बनो, बड़े बुजुर्गों की सेवा करो।

दिनोद स्थित राधा स्वामी आश्रम में परम संत ने श्रद्धालुओं को बताया अच्छे और बुरे कर्मों का प्रभाव

गांव दिनोद के राधा स्वामी आश्रम में प्रवचन देते संत हुजूर कंवर साहेब महाराज।

खबरें और भी हैं...