पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 17 से 26 तक की जाएगी सरसों की सरकारी खरीद

17 से 26 तक की जाएगी सरसों की सरकारी खरीद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरीद एजेंसी हैफेड गांव के हिसाब से किसानों से तिथि अनुसार सरसों की सरकारी खरीद कर रही है। हैफेड ने रविवार को सरसों खरीद का 17 से 26 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी किया है। ताकि किसानों को सरसों की बिक्री के दौरान मंडी में असुविधा न उठानी पड़े। हैफेड अब तक भिवानी नई अनाज मंडी में 42 हजार बैग सरसों की चार हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सरकारी खरीद कर चुकी है।

भिवानी में हैफेड ने सरसों की सरकारी खरीद 14 मार्च से शेड्यूल के अनुसार शुरू की थी। एजेंसी दो बार पहले 15-15 दिनों के लिए गांव के हिसाब से सरसों खरीद का शेड्यूल जारी कर चुकी है। रविवार को तीसरी बार शेड्यूल जारी किया गया है।

हैफेड के मैनेजर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि किसान मंडी में सरसों लाने से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाएं। फसल को साफ सुधरा व सुखाकर ही अनाजमंडी में लाएं ताकि फसल को सरकारी मापदंडों के अनुसार खरीदा जा सके। जिन गांवों के नाम अभी तक सूची में शामिल नहीं हुए हैं, उनके नाम 24 अप्रैल को जारी होने वाली सूची में शामिल किए जाएंगे।

इन गांवों के किसानों की खरीदी जाएगी सरसों

17 अप्रैल को भिवानी जोनपाल व भिवानी लोहड़।

18 को पूर्णपूरा व पालुवास।

19 को फुलपुरा व प्रेमनगर।

20 को रेवाड़ी खेड़ा व तिगड़ाना।

21 को प्रहलादगढ़ व राजपुरा खरकड़ी।

23 को राजगढ़, रूपगढ़ व झरवाई।

24 को सांगा व तिगड़ी।

25 को तालु व उमरावत।

26 अप्रैल को सिरसा घोघड़ा व सैय गांव के किसानों की सरसों खरीदी जाएगी।

खबरें और भी हैं...