पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला सशक्तीकरण को लेकर एक और सुधार कार्यक्रम अाज

महिला सशक्तीकरण को लेकर एक और सुधार कार्यक्रम अाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला सशक्तीकरण को लेकर एक और सुधार कार्यक्रम अाज

भिवानी |
महिला सशक्तीकरण को लेकर 16 अप्रैल को पंचायत भवन में सुबह दस बजे एक और सुधार कार्यक्रम किया जाएगा। परियोजना निदेशक रॉकी मित्तल महिलाओं से रूबरू होंगे।

परियोजना निदेशक से प्राप्त जानकारी अनुसार सरकार की योजनानुसार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर प्रत्येक जिले में एक और सुधार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों में महिलाओं से बातचीत के माध्यम से करके उनके सुझाव जाने जा रहे हैं। प्रदेश के सभी जिलों से महिलाओं के सुझावों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इसी कड़ी में 16 अप्रैल को भिवानी में कार्यक्रम किया जा रहा है। जिला भिवानी से महिलाओं के सुझावों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा ताकि महिलाओं के सशक्तिकरण की और योजनाएं क्रियान्वित की जा सके।

खबरें और भी हैं...