पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोहारी जाटू में शिविर लगा कानूनी जानकारियां दीं

लोहारी जाटू में शिविर लगा कानूनी जानकारियां दीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहारी जाटू में शिविर लगा कानूनी जानकारियां दीं

भास्कर न्यू | भिवानी

पैनल अधिवक्ता ने रविवार को गांव लोहारी जाटू में कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में पैनल अधिवक्ता मनोज खनगवाल और व पीएलवी देवेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी।

पैनल अधिवक्ता खनगवाल और व पीएलवी देवेंद्र ने ग्रामीणों को उनके अधिकार व कर्तव्यों के बारे में बताया। उन्होंने ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, बाल विवाह अधिनियम, कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए बनाए गए पीएनडीटी एक्ट, बाल संरक्षण के लिए पोक्सो एक्ट, मानवाधिकार, लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत, राष्ट्रीय झंडे का सम्मान, जल व भू-आपदा आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्राधिकरण की अाेर से मुहैया करवाई जाने वाली कानूनी सहायता के बारे में बताया। इस अवसर पर पर सरपंच नरेश कुमार, नसीब सिंह, भल्लेराम, प्रताप सिंह, विष्णु सिंह, बालीराम, सूरजभान, मनोज तंवर, डॉ. बबलेश, दलीप लोहिया अादि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...