दिव्यांग खिलाड़ियों ने जीते पदक
दिव्यांग खिलाड़ियों ने जीते पदक
भिवानी | पलवल में हुई राज्य स्तरीय दिव्यांग खेल स्पर्धा हरियाणा मूक बघिर कल्याण एसोशिएशन की ओर से किया गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में आदर्श रिहेबिलिटेशन कॉलेज व स्पेशल स्कूल भिवानी के दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लेकर दो स्वर्ण व दो रजत पदक प्राप्त किए। कुनाल व सिमरन ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते वहीं 100 मीटर दौड़ में सिमरन व डिस्कस थ्रो में मोनिका ने रजत पदक जीतकर स्वयं को सामान्य खिलाड़ियों से बेहतर साबित कर दिखाया। संस्था में पहुंचने पर कॉलेज निदेशक डॉ.राजेश श्योराण ने विजेता दिव्यांग खिलाड़ियों का स्वागत व उन्हें सम्मानित किया।