पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब सवारी व परिचालकों में फ्री व रियायती टिकटों पर नहीं होगा विवाद

अब सवारी व परिचालकों में फ्री व रियायती टिकटों पर नहीं होगा विवाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा रोडवेज विभाग के चालक व परिचालक अब फ्री कैटेगरी के नाम पर बार्गेनिंग नहीं कर सकेंगे, क्योंकि अब प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा रोडवेज की बसों में फ्री व रियायत दरों पर सफर करने की छूट पाने वाली कैटेगरी के नामों की सूची बस की पिछली खिड़की पर चस्पा की जाएगी। प्रदेश सरकार ने हरियाणा रोडवेज के सभी डिपो व सब डिपो प्रबंधकों को पत्र प्रेषित कर सूची बसों में चस्पाने के आदेश दिए हैं।

पत्र में बताया गया है कि हरियाणा रोडवेज बसों में सरकार की ओर से जिन कैटेगरी को फ्री व रियायत दरों में सफर करने की छूट दी गई है, उन सभी कैटेगरी के नामों की सूची रोडवेज की बसों की पिछली खिड़की पर चस्पा की जाए। यह सूची इस प्रकार चस्पाई जाए कि कुछ दिन बाद या बारिश में खराब न हो जाए। चालक व परिचालक उसी सूची के आधार पर फ्री या रियायत कैटेगरी की सवारियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाए। ताकि लोगों को सरकार की इस कल्याणकारी योजना का लाभ मिल सके।

इसलिए पड़ी जरूरत

फ्री व रियायत दरों पर सफर करने के हकदार अधिकांश लोगों को सरकार की इस योजना की जानकारी नहीं है। इसके चलते पात्र लोगों को इसका लाभ नहीं मिल कई बार मुफ्त व किराए में रियायत को लेकर सवारी व परिचालकों के बीच विवाद भी हो जाता है। चालक व परिचालक फ्री व रियायत कैटेगरी के नाम पर बार्गेनिंग करते थे। योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

40 कैटेगरी में कर सकते हैं मुफ्त और रियायती दरों पर सफर

हरियाणा सरकार की ओर से जारी पत्र के अनुसार रोडवेज बसों में 30 कैटेगरी में हरियाणा, दिल्लीव चंडीगढ़ तक नि:शुल्क सफर करने का प्रावधान है। इसके अलाव 10 कैटेगरी को रियायत दरों पर रोडवेज बसों में सफर करने की छूट दी गई है।

इन कैटेगरी में कर सकते हंै फ्री यात्रा

हरियाणा रोडवेज बसों में स्वतंत्रता सेनानी, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाओं, नेत्रहीन, संवाददाता, पत्रकार, डेस्क पत्रकार, मीडिया शाखा के 30 कर्मचारी, लेखक, सम्मानित फोक कलाकार, थैलीसीमिया रोगी एक सहायक के साथ, अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी, बेरोजगार प्रार्थी साक्षात्कार के लिए, कारगिल युद्ध की सैनिक विधवाओं, गूंगे, बहरे व्यक्ति, रक्षाबंधन पर महिलाओं व 15 साल तक के बच्चों, पैरालिपिंक खिलाड़ियों, हिमोफीलिया रोगियों, नंबरदारों को एक महीने में 10 दिन तहसील व दो दिन मुख्यालय तक, 25 प्रतिशत से अधिक युद्ध विकलांगों, मान्यताप्राप्त स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों व अन्य शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्राओं को 150 किलोमीटर तक, कैंसर रोगियों, आपातकाल के दौरान पीड़ित पति व प|ी, विदुर एवं विधवा, हिन्दी आंदोलन व 1957 में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को हरियाणा, दिल्ली व चंडीगढ़ तक नि:शुल्क सफर करने का प्रावधान है।

ये कर सकते हैं रियायती दरों में सफर

10 कैटेगरी को किराए में 25 से 75 प्रतिशत की रियायत देने का भी प्रावधान है। जानकारी के अभाव में 5 से 7 कैटेगरी ही सरकार की इस योजना का लाभ उठा पा रही है। बसों की खिड़की पर फ्री कैटेगरी की सूची चस्पा करने पर अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकेंगे।

तािक यात्री उठा सकें लाभ: परमार

रोडवेज के टीएम भरत सिंह परमार ने बताया कि हरियाणा रोडवेज में 30 कैटेगरी को नि: शुल्क व 10 कैटेगरी को रियायती दरों पर हरियाणा, दिल्ली व चंडीगढ़ तक सफर करने का प्रावधान है। सरकार के निर्देश पर फ्री व रियायती कैटेगरी की सूची बसों की पिछली खिड़की पर चस्पा की जाएगी ताकि पात्र लोग योजना का लाभ उठा सके।

खबरें और भी हैं...