पर्यावरण शुद्धि के लिए महत्वपूर्ण होता है हवन: महंत वेदनाथ
भिवानी | कमला नगर तेलीवाड़ा क्षेत्र स्थित श्रीराम मंदिर में वैदिक पद्धति हवन का आयोजन किया गया। जोगीवाला मंदिर के महंत वेदनाथ के सानिध्य में आयोजित हवन यज्ञ में आचार्य सुरेश पुजारी एवं धीरज शास्त्री और अन्य विद्वानों ने हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर विश्व शांति की कामना की। महंत वेदनाथ ने बताया कि हवन तन, मन की शुद्धि के साथ-साथ आसपास का पर्यावरण भी शुद्ध हो जाता है। महंत के सानिध्य में इस हवन यज्ञ में डॉ. वेदप्रकाश अग्रवाल परिवार एवं डॉ. सुद परिवार का योगदान रहा। लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र लाखोटिया ने बताया कि प्रत्येक मनुष्य को हर रोज 15 मिनट हवन करना चाहिए। हवन का अनुष्ठान धार्मिक रूप से ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक तौर पर भी पर्यावरण शुद्धि एवं मानसिक विकारों को दूर करने में अहम योगदान देता है। इस अवसर पर डॉ. कुलदीप सूद, डॉ. वेदप्रकाश अग्रवाल, डॉ. सविता अग्रवाल, अनीता नाथ, प्रो. उषा शर्मा, डॉ. पारूल, हेमलता, नीटू, पूर्व पार्षद शशि भूषण, विरेंद्र अादि उपस्थित थे।