- Hindi News
- National
- नशे से दूर रह खेलों को जीवन बनाने वाले बनते हैं प्रेरणा का स्रोत: महंत अशोक
नशे से दूर रह खेलों को जीवन बनाने वाले बनते हैं प्रेरणा का स्रोत: महंत अशोक
भिवानी | जो युवक नशे से दूर रहकर खेलों को अपना जीवन बनाते हैं वह समाजिक क्षेत्र के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी मजबूत होकर समाज में युवाओं के बीच प्रेरणा के स्रोत होते है। यह बात सिद्ध पीठ बाबा जहरगिरि आश्रम महंत अशोक महाराज ने कही। उन्हाेंने बताया कि जो युवा बचपन से ही समाज देश अपने मां-बाप के लिए कुछ करने का प्रण लेते हैं। वह समाज में अपनी अलग छवि बनाते हैं। आश्रम के सेवक राजेश काे विश्व स्तरीय प्रो. बॉक्सिंग में जीत हासिल करने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर नप के उप चेयरमैन मामन चंद, संजय शर्मा, पीके बुधिया, पारस शर्मा, सोनू गुर्जर, दीपक, महावीर अादि थे।