पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘ईवीएस की परीक्षा बेवजह दोबारा कराने का फैसला वापस ले कॉलेज प्रशासन’

‘ईवीएस की परीक्षा बेवजह दोबारा कराने का फैसला वापस ले कॉलेज प्रशासन’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | राजकीय महाविद्यालय में स्टाफ की अाेर से विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। यह बात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व नगर सह मंत्री पंकज कसेरा ने कही। उन्होंने बताया की पिछले वर्ष के द्वितीय समेस्टर में सभी अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के विद्यार्थियों की ईवीएस की परीक्षा महाविद्यालय ने ली थी परन्तु स्टाफ ने विद्यार्थियों से अटेंडेंस सीट पर हस्ताक्षर नहीं करवाए। इस कारण सभी विद्यार्थियों को गैर हाजिर बताते हुए विद्यार्थियों को वही पेपर अब दोबारा देना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें विद्यार्थियों का कोई दोष नहीं है फिर भी उनसे दोबारा पेपर लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय भी महाविद्यालय की इस गलती को नजर अंदाज कर रहा है। उन्होंने कॉलेज व एमडीयू प्रशासन से मांग की कि जल्द इस समस्या का समाधान निकाला जाए क्योंकि दोबारा पेपर देने की तिथि नजदीक आ रही है।

खबरें और भी हैं...