पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोहानी में मिले व्यक्ति के शव की नहीं हुई शिनाख्त

लोहानी में मिले व्यक्ति के शव की नहीं हुई शिनाख्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | लोहानी स्थित एक निजी अस्पताल के नजदीक पुलिस को लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। रविवार को शव पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के पास एक शराब की बोतल व सल्फास की गोलियां पड़ी हुई मिली। मौके पर दर्जनों की लोग जाम हो गए लेकिन मृतक की पहचान नहीं हुई। पुलिस शव को नागरिक अस्पताल में लेकर आई। पहचान न होने के कारण रविवार को शव रोहतक रेफर कर दिया। जांच अधिकारी एचसी राजेश ने बताया कि मृतक सफेद कुर्ता पायजामा पहने हुए है। पहचान न होने पर पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए नगरपरिषद को सौंप दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...