गोल्ड मेडलिस्ट मुक्केबाज नीरज फौगाट।
मुक्केबाज नीरज फौगाट ने जीता गोल्ड मेडल
भिवानी | पैरिस में हो रहे अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियाेगिता के 51 किलोग्राम भार वर्ग में कैप्टन हवासिंह बॉक्सिंग अकेडमी की महिला मुक्केबाज नीरज फोगाट ने गोल्ड मैडल जीता। इस बारे में डाॅ. नीलम गुप्ता ने बताया कि नीरज ने अपने प्रतिद्वंदी को 5-0 से हराया। मुक्केबाज नीरज के प्रशिक्षक संजय श्योराण ने बताया कि नीरज का चयन ऐशियन खेलों के लिए हुआ है। इस अवसर पर डाॅ. एलबी गुप्ता, प्रीतम दलाल, मुकेश रानी ने मुक्केबाज के उज्जवल भविष्य की कामना की।
गोल्ड मेडलिस्ट मुक्केबाज नीरज फौगाट।