- Hindi News
- National
- कैंडल मार्च निकालकर बच्चियों से दुष्कर्म करने वालों के लिए मांगी फांसी की सजा
कैंडल मार्च निकालकर बच्चियों से दुष्कर्म करने वालों के लिए मांगी फांसी की सजा
जन संघर्ष समिति व जनवादी महिला समिति के आह्वान पर कठुआ , उनाव व गुजरात में हुए नाबालिग बच्चियों के साथ हुए बर्बर गैंगरेप के विरोध में शहर में कैंडल मार्च निकालकर सरकार से अपराधियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
नेहरू पार्क में समिति के सदस्यों ने एकत्रित होकर सभा की। समिति के संयोजक कामरेड ओमप्रकाश व महिला समिति नेता बिमला घणघस ने अपराधियों को धर्म व सत्ता के नाम पर संरक्षण बंद करने की मांग की। उन्होंने बताया कि भविष्य में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को बंद करवाने के लिए कड़ा कानून बनाया जाए। सभा में मृतक बच्चियों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। सभा में यह रोष व्यक्त किया गया कि कठुआ में किस तरह धर्म की आड़ में अपराधियों को बचाने की कुचेष्टा की गई। अपराधियों को बचाने के लिए सत्ता पक्ष के दो मंत्री भी भीड़ को उकसा रहे थे। इसी तरह उनाव में वहां की सरकार ने कथित बलात्कारी व आरोपी विधायक तथा उसके परिवार को बचा रही थी। यह सत्ता संरक्षण अपराधियों को बचाने के लिए खुले तौर पर सामने आ रहा है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय पीड़िता के पिता को ही जेल में पिटाई करके मार दिया गया। प्रदर्शनकारी हाथों में मोमबत्ती लेकर नेहरू पार्क से घंटाघर चौक, सराय चौपटा, नया बाजार, हांसी चौक होते हुए वापस नेहरू पार्क में मार्च को संपन्न किया। इस अवसर पर एसके सिंगला, रत्तन कुमार जिंदल, संतोष देशवाल, फतेहसिंह डागर, मास्टर शेरसिंह, ओमप्रकाश सैनी, मास्टर वजीर सिंह, जयप्रकाश परमार, जेपी कौशिक, प्रवीन गुप्ता, कामरेड रवि खन्ना अादि मौजूद थे।
बलात्कारियों के खिलाफ शहर में कैंडल मार्च निकालते विभिन्न संगठनों की कार्यकर्ता बिमला घणघस, संतोश देशवाल, कामरेड ओमप्रकाश, वजीर सिंह, खुशीराम रंगा व अन्य।