पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस ने बायाेमेडिकल वेस्ट डिस्पोजल प्लांट में जलाया एक करोड़ का नशीला पदार्थ

पुलिस ने बायाेमेडिकल वेस्ट डिस्पोजल प्लांट में जलाया एक करोड़ का नशीला पदार्थ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | जिले में अलग अलग स्थानों पर छापा मारकर तस्करों के कब्जे से बरामद किए गए व विभिन्न अदालतों से मामलों के निपटारे के बाद साेमवार काे पुलिस ने हेतमपुरा स्थित एक बायो मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल प्लांट में नशीले पदार्थों को जलाकर नष्ट कर दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक रोहतक मंडल के नेतृत्व में बनी विशेष कमेटी ने पहले नशीले पदार्थाें का निरीक्षण किया। इसके लिए पुलिस महानिरीक्षक रोहतक मंडल नवदीप सिंह विर्क, एसपी दादरी हिमांशु गर्ग विशेष रूप से भिवानी पहुंचे। एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया ने बताया कि विभिन्न मामलों में जिला के अलग-अलग स्थानों से मादक पदार्थों में पकड़े गए तस्करों से बरामद नशीले पदार्थों को जलाकर नष्ट करने से पूर्व पुलिस लाइन में बारीकी से निरीक्षण किया गया। वे ही नशीले पदार्थ नष्ट किए गए है जिनके मामलों का विभिन्न अदालतों से निपटारा हो चुका है तथा अदालतों ने पुलिस काे नशीले पदार्थ नष्ट करने के आदेश दिए हैं।

एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि नष्ट किए गए मादक पदार्थों में चरस, चूरा पोस्त, गांजा तथा नशीली दवाई शामिल थी।

खबरें और भी हैं...