पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छह साल बाद अप्रैल में 390 पर पहुंचा अधिकतम पारा

छह साल बाद अप्रैल में 390 पर पहुंचा अधिकतम पारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लगता है इस साल गर्मी अभी से रिकार्ड कायम करना चाहती है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साेमवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री तो न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम काे देखकर एेसा लगता है कि अाने वाले दिनाें में जिले के लोगों को गर्मी से किसी तरह की राहत मिलने वाली नहीं है।

देखा जाए तो अप्रैल महीने में शहर का अधिकतम तापमान अब तक 39 डिग्री सेल्सियस तक नहीं गया था। मगर साेमवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 2012 में यहां का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। मौसम साफ होने के साथ ही तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीते दिनाें मौसम का हाल

पिछले करीब 10 दिनों में बूंदाबांदी व लगातार बादल छाए रहने से जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक लुढ़क गया था, वहीं पिछले तीन दिनों में तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। गत 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35.6 व न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इसी तरह 13 अप्रैल को 30.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम व 18.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं 14 अप्रैल को अधिकतम तापमान बढ़कर 35.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...