अब सुबह 9 के बजाय 8 बजे शुरू होगी सिविल अस्पताल की अाेपीडी
चाै. बंसीलाल सामान्य अस्पताल में इलाज काे अाने वाले मरीजाें के लिए गुड न्यूज है। अब उन्हें अस्पताल में अाेपीडी स्लीप कटवाने या पुरानी पर्ची पर मोहर लगवाने के लिए सुबह 9 बजे तक अस्पताल के बाहर खड़ा होकर इंतजार नहीं करना पड़ेेगा। अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजाेंं की सहुलियत के लिए ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से घटाकर 8 बजे का किया गया है।
गौरतलब है कि अब से पहले सामान्य अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक का समय तय था जो 16 अप्रैल से सुबह आठ बजे से दोपहर 1 बजे तक किया है। दूसरी ओर जिले में अब गर्मी असर दिखाने लगी है। मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन शुरू हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तक बूंदाबादी की संभावना के चलते पारा कुछ कम हो सकता है। बता दें कि सामान्य अस्पताल में अब सेे पहले सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक का समय तय था जो सुबह आठ बजे से दोपहर 1 बजे रहेगा। ग्रामीण क्षेत्र के अधिकतर मरीज समय से वापस लौटने के चक्कर में जल्दी आकर ओपीडी स्लीप के लिए अस्पताल के बाहर लाइन लगा लेते थे। इससे जब तक ओपीडी के दरवाजेे खुलते तब तक सैकड़ों की संख्या में लोगोंं का जमावड़ा लग जाता था। अब बदली हुई समय सारिणी से मरीजों को ऐसा नहीं करना पड़ेगा।