पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बलियाली सुई रोड पर पलटी कार, हवलदार और दो नर्सिंग छात्राएं घायल

बलियाली-सुई रोड पर पलटी कार, हवलदार और दो नर्सिंग छात्राएं घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बवानीखेड़ा | बलियाली-सुई रोड पर कुंगड़ की ढाणी के नजदीक सोमवार को एक आल्टो कार पेड़ से टकराने के बाद सात फुट गहरी खाई में गिर गई। राहगीरों ने कार के शीशे तोड़ गाड़ी चालक हरियाणा पुलिस के एक हवलदार व दो महिलाओं को बाहर निकाला। घायलों को सुई की पीएचसी में भर्ती कराया गया।

गांव बलियाली निवासी हलवदार अनिल निम्बल अपनी आल्टो कार में हांसी जा रहा था। गाड़ी में एएनएम व जीएनएम कर रही छात्रा पूनम तथा मंजू भी गाड़ी में बैठी हुई थी। गाड़ी जब कुंगड़ की ढाणी के पास पहुंची तो सामने से आ रहे एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार रोड के साथ खड़े एक पेड़ से टकरा कर सात फुट गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी के पीछे आ रहे हितेष कुमार व विजय कुमार ने अन्य राहगीरों की सहायता से गाड़ी के शीशे तोड़ तीनों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से सुई के पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे भिवानी नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया।

रोड ठीक न करने पर डीसी दफ्तर घेरेंगे

बलियाली-सुई रोड की दोनों साइडों में मिट्‌टी की भराई न होने व रोड में गड्‌ढे न भरने के कारण सोमवार को आल्टो कार पलट गई। इस पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। डाॅ. भीमराव अम्बेडकर युवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष संजय चौहान, गौरव वशिष्ठ, विरेन्द्र, रणसिंह, संजय संभ्रवाल, संजय खुराना ने बताया कि रोड निर्माण के दौरान ठेकेदार ने सड़क मार्ग की साइडों में पूरी मिट्टी नहीं डाली। ग्रामीणों ने बताया कि अगर दो दिन रोड साइडों में मिट्टी नहीं भरी गई तो वे डीसी कार्यालय का घेराव करने पर मजबूर होंगे।

खबरें और भी हैं...