पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोडवेज डिपो में आए 92 चालक, इसी सप्ताह से चलने लगेंगीं कर्मशाला में खड़ी 22 बसें

रोडवेज डिपो में आए 92 चालक, इसी सप्ताह से चलने लगेंगीं कर्मशाला में खड़ी 22 बसें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के यात्रियाें के लिए अच्छी बात है कि उन्हें इसी सप्ताह से राेडवेज बसाें की अधिक कनेक्टिविटी मिलनी शुरू हाे जाएगी। डिपाे में 92 चालक अाने से कर्मशाला में खड़ी 22 बसें सड़काें पर दाैड़ने लग जाएंगी। इससे एक दर्जन रूटाें पर बसाें की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी जिससे राेडवेज काे प्रतिदिन दाे लाख रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। एक वर्ष से राेडवेज में चालकाें की कमी के चलते कर्मशाला में लगभग दाे दर्जन बस खड़ी रहती हैं। अब नए चालकाें के अाने से राेडवेज व प्रदेशवासियाें काे क्रमश: अाय व यात्रा में लाभ मिलेगा। नए चालक दाे तीन दिन में रूट पर अा जाएंगे जिसके चलते कर्मशाला में लंबे समय से खड़ी 22 बसें चलने लग जाएंगी। इस समय डिपाे में 106 बस चलन में हैं इन बसाें के चलने से भिवानी डिपाे व ताेशाम सब डिपाे में 128 बसें दाैड़ने लग जाएंगी।

इन रूटाें पर बढ़ेगी कनेक्टिविटी

चालकाें की कमी के चलते लगभग एक दर्जन रूट प्रभावित बने हुए थे। इतना ही नहीं कभी कभी ताे दिल्ली व गुरुग्राम जैसे रूटाें पर भी टाइम मिस हाे जाते थे। अब नए चालकाें के अाने से जहां प्रभावित लाेकल रूटाें पर चलने वाले यात्रियाें काे राहत मिलेगी वहीं टाइम मिस हाेने का झंझट भी खत्म हाे जाएगा। भिवानी से बहल, भिवानी से दादरी, भिवानी से हिसार व भिवानी से जींद एेसे रूट थे, जाे काफी प्रभावित बने हुए थे। चालकों केे आने से इन रूटों पर चलने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

रोडवेज महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर खड़े नवचयनित चालक।

चालकों की 20-30 छुटि्टयां हैं पेंडिंग

लंबे समय से चालकों के जहां साप्ताहिक अवकाश बाधित हैं वहीं जरूरत के समय छुट्टी भी नहीं मिल रही। एक-एक चालक के 20 से 30 तक छुट्टियां पेंडिंग हैं। अब चालकों के साप्ताहिक अवकाश मिलने शुरू हो जाएंगे वहीं चालक जरूरत के समय छुट्टियां भी ले सकेंगे।

रोडवेज को रोज 2 लाख रुपये का होगा फायदा

सामान्यत एक बस एक दिन में आठ से दस हजार रुपये का मुनाफा कमाती है। 22 बसों के चलने से रोडवेज को प्रतिदिन लगभग दो लाख रुपये प्रतिदिन का लाभ मिलेगा। इस संबंध में ड्यूटी लिपिक जेपी शर्मा ने बताया कि नए चालकों की मेडिकल व लाइसेंस जांच का कार्य चल रहा है। दो तीन दिन में सभी चालक रूटों पर आ जाएंगे।

खबरें और भी हैं...