पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटियों पर बढ़ रहे अत्याचारों के विरोध में जलाया पुतला

बेटियों पर बढ़ रहे अत्याचारों के विरोध में जलाया पुतला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | देश में बेटियों के साथ बढ़ रहे अत्याचारों को लेकर सोमवार को युवा इनेलो व इनसो ने बासिया भवन से लेकर हांसी गेट तक रोष प्रदर्शन करते हुए हांसी गेट पर केंद्र सरकार का पुतला जलाया। युवा इनेलो जिला अध्यक्ष मनोज यादव व इनसो जिला चेयरमैन मनदीप सुई ने बताया कि आज देश व प्रदेश में बेटियों के साथ रेप की घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही हैं। इस भय के माहौल में महिलाओं का अकेले में घर से बाहर निकलना दुभर हो गया है। पूर्व शहरी प्रधान शंकर आहुजा व युवा शहरी प्रधान आशु बाल्मीकि ने बताया कि सरकार को इस बारे में बेटियों की सुरक्षा के लिए सशक्त कदम उठाने चाहिए अन्यथा अपना त्यागपत्र दे देना चाहिए। इस अवसर पर सुनील, मनोज, योगेश, ओमी राजपूत, रोहित, कुलदीप, सुनील, सीना, सुखबीर, संदीप अादि थे।

खबरें और भी हैं...