पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘भगवान परशुराम के जीवन से लें प्रेरणा’

‘भगवान परशुराम के जीवन से लें प्रेरणा’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रवादी सर्वसमाज विकास मंच के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. जितेन्द्र कौशिक ने कहा कि धर्म के साक्षात विग्रह भगवान परशुराम ने मानव कल्याण के उदेश्य से शाश्वत धर्म के सिद्धांतों के अनुसार अपने आचरण द्वारा जो महान आदर्श स्थापित किए वे सभी के लिए अनुकरणीय हैं। कौशिक गांव धारेड़ू में संंपन्न भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं प्रतिभा अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वैदिक सनातन संस्कृति के प्रचार के लिए हर युग में भगवान परशुराम का अहम योगदान रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों को भगवान परशुराम के जीवन से मिलने वाली शिक्षाओं को जीवन में ढालने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

बतौर मुख्य वक्ता दिनेश शास्त्री ने कहा कि महापुरुष किसी जाति विशेष के नहीं होते बल्कि सर्वसमाज के लिए उनका जीवन प्रेरणादायी होता है। डाॅ. जीएन त्रिपाठी ने अपनी कविता के माध्यम से भगवान परशुराम के जीवन से मिली शिक्षाओं को गुणगान किया व उन्हें अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया। एचसीएस अधिकारी भारत परमार ने कहा कि भगवान परशुराम के जीवन से मिली शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णलाल ने कहा कि जन्मोत्सव में सर्व समाज की उपस्थिति सामाजिक समरसता के लिए शुभसंदेश है। इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में डाॅ. मनीष कुमार, डाॅ. नीजर कुमार, डाॅ. आनंद कुमार, डाॅ. लोकेश रोहिल्ला, डाॅ. बीएन शर्मा, डाॅ. ईश्वरदास गुप्ता, डाॅ. नीरज शर्मा, डाॅ. धर्मेंद्र, डाॅ. प्रवीण ने अपनी सेवाएं दी। मंच संचालन सरपंच विजय शर्मा ने किया। समारोह में विश्वहिन्दु परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. जयप्रकाश गर्ग आिद थे।

धारेड़ू में प्रतिभा सम्मान समारोह में डॉ. जीएन त्रिपाठी को सम्मानित करते मुख्यतिथि डॉ. जितेंद्र कौशिक, कृष्णलाल शर्मा व डॉ. जयप्रकाश गर्ग।

खबरें और भी हैं...