राजपूत सभा करेगी पदक विजेता बॉक्सर नमन को सम्मानित
हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग में कांस्य पदक विजेता नमन तंवर को सम्मानित करेगी। यह निर्णय साेमवार देर शाम राजपूत धर्मशाला में बैठक में लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मामन सिंह ने की। बैठक में कॉमनवेल्थ गेम्स में बाक्सिंग स्पर्धा में कांस्य पदक विजेता नमन तंवर हालुवास को सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभा के सभी प्रतिनिधियों ने सहमति जताते हुए शीघ्र ही पदक विजेता को सम्मानित करने के फैसले पर मुहर लगाई। इस अवसर पर कर्नल गजराज सिंह, अजीत सिंह, कुंवर ओमबीर सिंह तंवर, रमेश सिंह तंवर, बीर सिंह, चंद्रपाल सिंह परमार, कर्नल रणधीर सिंह, धूम सिंह, शिवराज, अधिवक्ता सतेंद्र परमार, धर्मपाल अादि मौजूद थे।