पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाेटल संचालक ने थाना प्रभारी पर जड़ा ताेड़फोड़ मारपीट का आरोप

हाेटल संचालक ने थाना प्रभारी पर जड़ा ताेड़फोड़-मारपीट का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिगड़ाना माेड़ स्थित एक हाेटल संचालक ने सदर थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मचारियों पर बिना किसी कारण के मारपीट व तोड़फोड़ करने के आरोप लगाए है। घायल होटल संचालक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर थाना प्रभारी ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि गाड़ी को छीनने वाला तिगड़ाना निवासी कपिल उसी होटल में ठहरा हुआ था।

तिगड़ाना निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह पिछले सात साल से तिगड़ाना मोड़ पर हाेटल चला रहा है। रविवार रात साढ़े आठ बजे वह अपने छोटे भाई यशपाल को होटल पर बैठाकर घर चला गया। यशपाल ने आरोप लगाया कि रात नौ बजे सदर थाना प्रभारी श्रीभगवान व चार पुलिस कर्मचारी होटल पर आए और आते ही पूछा कि संचालक कौन है। उसने अपने बारे में बताया तो एसएचओ व पुलिस कर्मचारियों ने खाना खा रहे ग्राहकों को उठाकर भाग दिया और उसे पीटने लगे। घायल ने मामले की सूचना अपने भाई अनिल व सुनील को दी। उन्होंने घायल को उपचार के लिए रात 11 बजे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल के भाई सुनील ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वे गांव के लोगों के साथ एसपी से मिलेंगे। उधर सदर थाना प्रभारी श्रीभगवान ने कहा कि उन्होंने देवसर से गाड़ी छीनने के मामले में एक को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार किए गए युवक ने बताया कि गाड़ी को छीनने वाला तिगड़ाना निवासी कपिल है। रविवार को जब वे उस होटल पर गए तो होटल के बाहर व अंदर बने पार्क में कुछ लोग शराब पी रहे थे। उन्हें देखकर वे भाग गए। उन्होंने होटल संचालक से कपिल के बारे में पूछा। उसने कुछ नहीं बताया तो वे वापस चले गए।

खबरें और भी हैं...