पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेरा जिला मेरी दुनिया कार्यक्रम में प्रतिभाअाें काे किया सम्मानित

मेरा जिला मेरी दुनिया कार्यक्रम में प्रतिभाअाें काे किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी परिवार मैत्री संघ की अाेर से बैसाखी पर रविवार काे मेरा जिला मेरी दुनिया कार्यक्रम दिनोद गेट स्थित गोविन्द राम टिबड़ेवाला सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक घनश्यामदास सर्राफ ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरएसएस के हरियाणा प्रांत संघ चालक पवन जिन्दल ने की।

बाबा मौर्य की संगीतमयी प्रस्तुति रही विशेष

कार्यक्रम में राष्ट्रीय साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष माधव कौशिक, बाक्सिंग कोच विष्णु भगवान, खिलाड़ी कविता के अलावा कई अन्य विभूतियों को भी सम्मानित किया गया। कवि, संगीतकार एवं चित्रकार बाबा सत्यनारायण मौर्य की संगीतमयी प्रस्तुति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। बाबा सत्यनारायण मौर्य ने गीत व संगीत के बीच शहीद भगत सिंह, स्वामी विवेकानन्द, भगवान शिव व अंत में भारत माता की आरती के बीच भारत मां का सुन्दर चित्र बनाया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद शर्मा ने किया। इस अवसर पर आरसी महतानी, शिव र| गुप्ता, दर्शना गुप्ता, अजय गुप्ता, बृजलाल सर्राफ, सुरेन्द्र गुप्ता, अशोक गुप्ता, राजेश चेतन, दिनेश गुप्ता, सांवरमल गोयल अादि माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...