पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समरसता के संदेश को लेकर आगे बढ़ें युवा: डॉ उत्पल

समरसता के संदेश को लेकर आगे बढ़ें युवा: डॉ उत्पल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की आईटीआई इकाई ने आईटीआई शिक्षण संस्थान में सामाजिक समरसता के विषय पर वक्तव्य करवाया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. उत्पल कुमार थे। उन्होंने बताया कि समाज में समरसता लाने के लिए हमें अपने विचारों को समरस और स्थिरता देनी होगी ताकि समाज में आपसी तालमेल और सहजता के भाव को जागृत कर राजनीति के कारण जातियों में जो गड्ढे बन गए उनको भरा जा सके। उन्होंने बताया कि इस समय सरकार के साथ साथ युवाओं को भी समरसता के संदेश को लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। छात्रा किरण एवं नीलम लालावास ने युवाओं से समाज में इंसानियत के भाव को जागृत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर हिना शर्मा, दीपक, विक्रम ग्रेवाल, पवन, सुन्दर, प्रीति, पूजा, आशीष अादि थे।

खबरें और भी हैं...