पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ढाणी ढोला व बापाेड़ा में जागरूकता शिविर लगाकर दी कानूनी जानकारी

ढाणी ढोला व बापाेड़ा में जागरूकता शिविर लगाकर दी कानूनी जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी/ लोहारू | जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एएसनारंग के मार्गदर्शन और प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम शिफा के निर्देशानुसार गांव बापोड़ा में मोबाइल वैन के माध्यम से पैनल अधिवक्ता मनोज खनगवाल व पीएलवी पवन कुमार तथा देवसर में अधिवक्ता ईश्वर सिंह तथा पीएलवी ओमबीर सिंह ने ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी। दूसरी ओर ढाणी ढोला में एसीजे एसडी विनीत सपड़ा के मार्गदर्शन में कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में पैनल के अधिवक्ता सूबेसिंह ने विभिन्न अधिनियमों के बारे में लोगों को जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...