पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वर्क अाॅर्डर न मिलने से रुका मंडी टाउनशिप व दिनाेद राेड का निर्माण

वर्क अाॅर्डर न मिलने से रुका मंडी टाउनशिप व दिनाेद राेड का निर्माण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्क अाॅर्डर नहीं मिलने के कारण मंडी टाउनशिप व दिनाेद राेड निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। पार्षद व वार्डवासी कई बार नप अधिकारियों से कार्य शुरू करने की मांग कर चुके है। दिनोद रोड की हालत तो इतना खस्ता है कि यहां से दोपहिया वाहनों को निकालना भी मुश्किल है।

नगरपरिषद ने मंडी टाउनशिप व दिनोद रोड निर्माण के लिए सरकार के पास छह महीने पहले डिमांड भेजी गई थी। सरकार ने पास कर टेंडर लगाने के आदेश दिए। परिषद ने एक मार्च को लगभग एक करोड़ रुपये के टेंडर लगाए और 22 मार्च को टेंडर खोले गए।

लगभग एक महीने बाद भी परिषद अधिकारियों ने संबंधित ठेकेदार को कार्य का वर्क ऑडर नहीं दिया। इसके चलते दोनों स्थानों पर अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। मंडी टाउनशिप में लगभग 25 गलियों व अन्य विकास कार्यों का निर्माण किया जाना है, जिस पर लगभग 75 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा कृष्णकॉलोनी रेलवे फाटक से तोशाम बाइपास मार्ग तक दिनोद रोड का निर्माण किया जाना है, जिसपर लगभग 25 लाख रुपये की लागत आएगी।

एक माह पहले जारी हुआ था टेंडर

टूट चुकी हैं ज्यादातर गलियां

मंडी टाउनशिप की अधिकतर गलियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जगह जगह गड्‌ढे़ बने रहने से दोपहिया वाहनों को निकालना भी मुश्किल हो रहा है। मंडी टाउनशिप क्षेत्र में लगभग दस वर्षों से गली निर्माण का कार्य नहीं हुआ है। इसी तरह से दिनोद रोड का आधा हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस मार्ग पर प्रतिदिन दो हजार छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं। रोड से उड़ती धुल के कारण आसपास रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो रहा है।

एक हफ्ते में जारी कर दिए जाएंगे ऑर्डर

नगर परिषद के एमई सुंदर सिंह श्योराण ने बताया कि मंडी टाउनशिप व दिनोद रोड निर्माण का काम प्रोसेस में है। एक सप्ताह में अाॅर्डर जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद काम शुरू हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...