कर्नल के मकान का ताला तोड़कर जेवर-नकदी चोरी
भिवानी | सेक्टर 23 में चोर कर्नल के मकान का ताला तोड़कर चोर एक लाख रुपये कीमत के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में कर्नल महीपाल सिंह के पुत्र गौरव ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य पिता के पास दिल्ली गए हुए थे। मंगलवार को पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि घर के ताले टूटे हुए हैं। वे घर पहुंचे और पुलिस बुलाई। चोर चांदी की कटोरी, मंगल सूत्र, साढ़े 11 हजार रुपये व अन्य सामान ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।