बंद फैक्ट्री से बिजली की मोटर व सामान चोरी
भिवानी | जाटू लोहारी स्थित पीर बाबा क्षेत्र से चोर रात को एक बंद प्लास्टिक की फैक्ट्री का ताला तोड़कर बिजली मोटर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फैक्ट्री मालिक गांव घुसकानी निवासी रामबीर ने बताया कि लगभग तीन साल से उनकी फैक्ट्री बंद है। दो माह से चौकीदार छुट्टी पर है। सोमवार को फैक्ट्री के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और 10,15 व 20 हॉर्स पावर की आठ बिजली मोटर तथा चार स्टार्टर गायब थे।