महिलाओं ने युवक पर नशे में झगड़ा करने के आरोप लगाए
झगड़ा करने के मामले में शिकायतकर्ता को ही हिरासत में लेने के विरोध में मंगलवार को पीड़ित पक्ष व कॉलोनी की महिलाओं ने थाना सिविल लाइन के सामने सर्कुलर रोड पर जाम लगा दिया। इससे करीब आधा घंटे तक सर्कुलर रोड जाम रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का अाश्वासन देकर जाम खुलवाया।
सोमवार दोपहर बाद विद्यानगर निवासी बिजेंद्र की प|ी रानी व नाथुवास निवासी एक युवक सतीश के बीच झगड़ा हो गया। इस पर बिजेंद्र ने पुलिस में फोन किया तथा स्थिती से अवगत करवाया। इसके बाद पुलिस शाम को विद्यानगर पहुंची तथा बिजेंद्र व नाथुवास निवासी सतीश को पूछताछ के लिए थाने ले आई। शाम तक जब बिजेंद्र घर नहीं पहुंचा तो उसकी प|ी रानी देवी शाम को अन्य महिलाओं के साथ थाने में पहुंची व बिजेंद्र के बारे पूछा। इस पर पुलिस ने कहा कि बिजेंद्र की मंगलवार को कोर्ट से जमानत करवाना। उन्होंने पूछा कि बिजेंद्र की जमानत क्यों करवाएं उसका क्या कसूर है। पुलिस ने कहा कि दोनों को ही हिरासत में लिया हुआ है व मंगलवार को कोर्ट में पेश करेंगे। मंगलवार सुबह महिलाएं थाना सिविल लाइन पहुंची व बिजेंद्र को छोड़ने की मांग की।
शिकायतकर्ता को हिरासत में लेने पर पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने लगाया सिविल थाना के पास जाम
शिकायतकर्ता को हिरासत में लिए जाने के विरोध में सिविल लाइन थाने के बाहर सरकुलर रोड पर जाम लगाकर विरोध जताते क्षेत्रवासी।
यह है विवाद
सोमवार को बिजेंद्र की प|ी रानी के साथ कॉलोनी में रहने वाले नाथूवास निवासी सतीश के साथ झगड़ा हुआ। रानी के पति बिजेंद्र ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। उधर उक्त व्यक्ति ने भी झगड़ा की शिकायत थाना में दी। पुलिस सोमवार शाम दोनों को थाना में लेकर आई। उधर कोर्ट में जमानत के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
पुलिस पर मिलीभगत के आरोप जड़े
पीड़ित कॉलोनी निवासियों का आरोप है कि गांव नाथूवास का एक युवक कॉलोनी में रहता है, जो शराब के नशे में कॉलोनी निवासियों के साथ झगड़ा करता है व उसके पास शरारती तत्व आते जाते रहते हैं। इससे कॉलोनी का माहाैल खराब होता है। इसके चलते तीन माह से कॉलोनी निवासी परेशान बने हुए हैं। महिलाओं ने पुलिस पर आरोपी से मिलीभगत के भी आरोप लगाए हैं। इस मौके पर संजय, सोनू, पूजा, कपूरी, बिमला, हंसकौर, रामरती, शालू, बीरमती, रेशमा, रानी देवी आदि मौजूद थी।
आरोपी को नहीं बख्शेंगे
इस संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि दो पक्षों में झगड़े का मामला है। दोनों पक्षों को थाना में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। किसी भी बेकसूर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी और आरोपी का बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।