पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीसीए के खराब परीक्षा परिणाम पर स्टूडेंट्स भड़के, वीसी आॅफिस के सामने की नारेबाजी

बीसीए के खराब परीक्षा परिणाम पर स्टूडेंट्स भड़के, वीसी आॅफिस के सामने की नारेबाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय में बीसीए कक्षा के खराब परीक्षा परिणाम पर छात्रों ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक खंड के आगे एकत्रित हुए और इनसो के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए उपकुलपति कार्यालय का घेराव किया। छात्रों ने दोबारा परीक्षा परिणाम की मांग को लेकर विश्वविद्यालय की कार्यकारी रजिस्ट्रार रेखा जांगड़ा को ज्ञापन सौंपा।

बीसीए के छात्र मनोज, अंबिका, प्रतिक यादव, केशव गोयल, नीतिका, अंजलि, नीशू, सिमरण, योगिता, पूजा व निर्मला ने बताया कि वे विश्वविद्यालय के तहत आने वाले विभिन्न कालेजों की बीसीए की छात्र-छात्राएं हैं। विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को बीसीए कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कुल 168 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से मात्र 2 परीक्षार्थियों को ही उत्तीर्ण किया गया है। उन्होंने बताया कि शेष परीक्षार्थियों के शून्य या एक-दो अंक ही दिखाए गए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच सही ढंग से नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी बीबीए का परीक्षा परिणाम भी इसी तरह का रहा, जिसे विश्वविद्यालय ने जारी करने के दूसरे दिन ही अपनी साइट से हटा दिया।

इस मौके पर इनसो के जिला चेयरमैन मनदीप, गीतिका, मोहिनी, कोमल, मोनिका, केशव केड़िया, गौरव, शिल्पा, अमरदीप रहे।

बीसीए के खराब परीक्षा परिणाम को लेकर चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के वीसी कार्यालय के बाहर विरोध जताते विद्यार्थियों को संबोधित करते इनसो के जिला चेयरमैन मंदीप फौजी।

खबरें और भी हैं...