पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ डायरेक्टर कार्यालय का 19 को करेगा घेराव: दहिया

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ डायरेक्टर कार्यालय का 19 को करेगा घेराव: दहिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ व स्कूल टीचर्स फैडरेशन ऑफ इंडिया की राज्य कार्यकारिणी के निर्णयानुसार मंगलवार काे खंड भिवानी व खंड कैरू के कर्मचारी लघु सचिवालय के बाहर इकट्ठा हुए। अध्यापक संघ ने बताया कि हरियाणा के 119 खंडों पर खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से पहले की भांति वेतन निकलवाने की अनुमति दे।

उन्होंने डीईओ के माध्यम से निदेशक वित्त विभाग से मांग की कि पहले की भांति वेतन निकलवाने के आदेश दिए जाएं तब तक डोंगल की व्यवस्था की जा सकती है। मास्टर बलवान सिंह दहिया व मास्टर वजीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में 85 हजार अध्यापक कार्यरत हैं और इतनी बड़ी संख्या को वेतन न मिलना कितना बड़ा संकट है। यदि सरकार ने शीघ्र ही वेतन का प्रबंध नहीं किया तो 19 अप्रैल को हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का मास डेपुटेशन डायरेक्टर कार्यालय पंचकूला का घेराव करेगा इसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। वहीं अध्यापक संघ 29 अप्रैल को जींद में सर्व कर्मचारी संघ की रैली में भी भाग लेगा। मंगलवार को दिनोद, बापोड़ा के स्कूलों का दौरा किया गया। इस अवसर पर अनूप सिंह, अजीत राठी, सुखदर्शन सरोहा, महेन्द्र श्योराण, रमेश चौपड़ा, चांदीराम, कुलवंत, राजेश यादव, संदीप कुमार, सहदेव रंगा, सुरेन्द्र दिनोद, शिवधन, नरेश कुमार आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...