पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देवसर मोड़ से अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

देवसर मोड़ से अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | देवसर मोड़ स्थित डीपीएस स्कूल के पास से पुलिस ने सोमवार रात एक युवक को अवैध पिस्तौल व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में देवसर मोड़ के पास खड़ा हुआ है। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने कुछ दूरी पर पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी की लोवर की दाहिनी जेब से एक पिस्तौल व बाई जेब से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी पुलिस को पिस्तौल व कारतूस बारे लाइसेंस नहीं दिखा पाया। आरोपी की पहचान गांव सिंघानी थाना लोहारू निवासी अमित के रूप में हुई।

खबरें और भी हैं...