युवाओं को व्यसनों से दूर रहने का संदेश
भिवानी| कमला नगर स्थित राम मंदिर में हवन यज्ञ व भंडारा किया गया। कार्यक्रम आयोजिका कुलदीप सूद थी। हवन यज्ञ में आगंतुकों सहित शहर के गणमान्य लोगों व चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। डाॅ. कुलदीप सूद ने हवन यज्ञ में आहुति डालते हुए बताया कि हवन यज्ञ से जहां वातावरण में शुद्धता आती है। वहीं हमारे मन व विचार भी शुद्ध होते हैं बुरी शक्तियों का नाश होता है। उन्होंने बताया कि आज का युवा पथ भ्रष्ट हो गया है। वह अपने संस्कारों को भूलता जा रहा है। इसका मुख्य कारण है व्यसन है। हमें उन लोगों को जागरूक करना होगा कि वह इस प्रकार के व्यसनों से दूर रहे और अपने हिंदू संस्कृति को बचाए। इसके लिए वे जल्द ही एक टीम का भी गठन करेंगी जो कि गांव व शहर में जाकर लोगों को अपनी संस्कृति के बारे में जागृत करेंगी। इस दौरान हवन यज्ञ करवाने वाले ब्राह्मणों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया गया। इस अवसर पर डाॅ. वेद प्रकाश अग्रवाल, डाॅ. सविता, डाॅ. विनोद अंचल, डाॅ. देवेंद्र बोहरा, रविंद्र लाखोटिया आदि थे।