सोशल मीडिया से समाज को तोड़ने वाले संदेशों पर रोक लगाने काे भेजा ज्ञापन
भिवानी| मदद-एक सामाजिक संस्था के सदस्यों ने बताया कि सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप व ट्विटर आदि के माध्यम से देश के महापुरुषों, धर्मों, जातियों, दलों व अन्य संस्थाओं के बारे में ऐसी ऐसी भ्रामक टिप्पणियां करते हैं जिनका कोई आधार नहीं होता पर, कोई भी अपनी मर्जी से कुछ भी डाल देता है इससे समाज के विभिन्न वर्गों में भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है। जिसकी वजह से सरकार को समय-समय पर इंटरनेट सुविधाओं को बंद करना पड़ता है। उन्होंने हरियाणवीं संस्कृति नाम से समाज में परोसी जा रही अभद्रता व फूहड़ता को लेकर एडीसी डाॅ. संगीता तेतरवाल काे राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजा। इस अवसर पर एडवोकेट नवीन, संजय शर्मा, अरविंद श्योराण, सूरज, विजय, सुरेंद्र, भगवानदास महता व राजीव गौड़ आदि मौजूद थे।