पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महाराणा प्रताप जयंती को लेकर युवा राजपूत सेना ने की बैठक

महाराणा प्रताप जयंती को लेकर युवा राजपूत सेना ने की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी| महाराणा प्रताप की 9 मई को हाेने वाली जयंती काे लेकर वीर महाराणाा प्रताप युवा राजपूत सेना की बैठक रोहतक गेट स्थित राजपूत धर्मशाला में हुई। बैठक की अध्यक्षता सूर्या तंवर ने करते हुए बताया कि महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन सेना की ओर से राजपूत धर्मशाला में किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ महाराण प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया जाएगा। इसके बाद शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई झांकियां निकाली जाएगी जिनका समापन महाराणा प्रताप चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जयंती समारोह में मुख्य रूप से सर्वसमाज के गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया है।

खबरें और भी हैं...