पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1100 करोड़ के बजट से बनेंगे प्रदेश में 5 नए स्टेट हाईवे

1100 करोड़ के बजट से बनेंगे प्रदेश में 5 नए स्टेट हाईवे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब प्रदेश में पांच नए स्टेट हाईवे बनाए जाएंगे। एनएचएआई की ओर से इन नए हाईवे को बनाने के लिए मंजूरी मिल चुकी है। केंद्र सरकार ने इनके लिए 1100 कराेड़ रुपए का बजट पास कर दिया है। केंद्र सरकार ने यूपी हरियाणा बार्डर से वाया झज्जर लोहारू, भिवानी से वाया जींद करनाल, लोहारू से भिवानी और जींद से वाया गोहाना सोनीपत को तैयार किया जाएगा। प्रदेश की ये 5 सड़कें इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) के स्टैंडर्ड पर तैयार की जाएंगी।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस प्रोजेक्ट को तैयार करने की प्लानिंग बना ली है। साथ ही जून में इन पर ग्राउंड वर्क शुरू कर दिया जाएगा। ये सभी स्टेट हाइवे वर्ष 2017 में एनएचआई को ट्रांसफर हुए हैं। एनएचएआई की परियोजना कार्यान्वयन इकाई रोहतक ने इन रूटों का सर्वे करने के बाद इनके निर्माण का डिजाइन तैयार कर लिया है। इसमें भिवानी से लोहारू और यूपी हरियाणा बार्डर से झज्जर के बीच कुछ हिस्से को छोड़कर बाकी सभी प्रोजेक्ट का टेंडर हो चुका है।

यूपी बार्डर से झज्जर और गोहाना से सोनीपत तक सड़क फोर लेन बनाई जाएगी। झज्जर से लोहारू और भिवानी से वाया जींद करनाल तक हाइवे टू लेन विद पेवर शोल्डर तैयार होगी। दूसरी आेर लोहारू से भिवानी मार्ग अभी बेहतर स्थिति में है। इसका निर्माण अंतिम चरण में किया जाएगा। ये हाइवे 10 मीटर चौड़े होंगे। ये सभी हाईवे पेव्ड शोल्डर होंगे। यानी इन रोड के दोनों तरफ डेढ़ मीटर की जगह गाड़ी खड़ी करने के लिए छोड़ी जाएगी।

टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में, उन पर जून में शुरू कर दिया जाएगा काम

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यूपी बार्डर से झज्जर और गोहाना से सोनीपत तक बनाएगा फोर लेन सड़क

ये हैं एनएचआई के प्रोजेक्ट

करनाल-जींद-भिवानी प्रोजेक्ट 153 किलोमीटर

जींद-गोहाना-सोनीपत प्रोजेक्ट 100 किलोमीटर

झज्जर-दादरी-लोहारू प्रोजेक्ट 96 किलोमीटर

भिवानी-लोहारू प्रोजेक्ट 52 किलोमीटर

मेरठ रोड से लेकर झज्जर 50 किलोमीटर

आईआरसी के स्टैंडर्ड की सड़कें बनाना लक्ष्य : वीके शर्मा

प्रदेश के जो 5 स्टेट हाइवे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को मिले हैं। उनकी टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन पर जून में काम शुरू कर दिया जाएगा। इन प्रोजेक्टों के पूरा होने के बाद दक्षिण हरियाणा में सफर आसान और सुविधाजनक होगा। लक्ष्य आईआरसी के स्टैंडर्ड की सड़कें तैयार करना है। - वीके शर्मा, परियोजना निदेशक, पीआईयू रोहतक।

खबरें और भी हैं...