पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रि इवेल्यूएशन के भय से जिला टॉपर की लिस्ट जारी नहीं कर पा रहा शिक्षा बोर्ड

रि इवेल्यूएशन के भय से जिला टॉपर की लिस्ट जारी नहीं कर पा रहा शिक्षा बोर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | हरियाणा बाेर्ड ने बेशक प्रदेश के टॉपर घाेषित कर दिए हों , लेकिन अभी तक जिला टॉपर की सूची जारी नहीं कर पाया है। इससे छात्राेेंं के साथ साथ अभिभावकों व स्कूल संचालकों काे भी यह जानने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है कि जिले में टॉपर काैन है। एेसा पहली बार नहीं हुअा, पहले भी जिला टॉपर की लिस्ट तैयार नहीं की जाती।

परीक्षा परिणाम में परिणाम के साथ साथ छात्र, अभिभावक व स्कूल टीचर यह जानने के इच्छुक रहते हैं कि काैन बच्चा या किस स्कूल व गांव का बच्चा जिले में टॉपर रहा है। स्कूल संचालकाेें काे यह पता जिले का पूरा परिणाम देखने के बाद ही पता चल पाता है। इसके लिए उन्हेेंं बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। अन्य वर्षाें की तरह इस बार भी बाेर्ड ने जिला स्तर पर टॉपर की लिस्ट जारी नहीं की। अभिभावकों व स्कूल संचालकों का मानना है कि जब बाेर्ड प्रशासन प्रदेश के टॉपर जारी करता है ताे जिला टॉपर की सूची भी जारी कर देनी चाहिए। इस संबंध में बाेर्ड सचिव धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि हालांकि परिणाम काे सही तरह से चेक किया जाता है लेकिन रि इवेल्यूएशन में बच्चाेें के अंकाें में वृद्धि की संभावना बनी रहती है। इसलिए जिले के टॉपर घाेषित नहीं किए जाते।

खबरें और भी हैं...