पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में बेटियां फिर बेटों से आगे, 11.46% अधिक रहा परिणाम

जिले में बेटियां फिर बेटों से आगे, 11.46% अधिक रहा परिणाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में बेटियों ने बेटों से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी बादशाहत कायम रखी। इस बार 13701 बच्चों ने परीक्षा दी। इनमें 8854 बच्चे पास हुए तथा जिले की पास प्रतिशतता 64.62 रही। बेटियों की पास प्रतिशतता 71.44 तो बेटों की पास प्रतिशतता 58.98 रही।

6205 बेटियाें ने इस बार सीनियर सेकंडरी की परीक्षा दी जिनमें 4433 बेटियों ने सफलता दर्ज की। बेटियों की पास प्रतिशतता 71.44 रही। इसी प्रकार 7496 लड़कों में से 4421 ही पास हुए। लड़कों की पास प्रतिशतता 58.98 रही। बोर्ड ने सीनियर सेकंडरी का परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर देर शाम सवा आठ बजे लोड किया। हालांकि पत्रकारों से चर्चा करते हुए बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने कहा था कि परिणाम की वेरीफिकेशन चल रही है व रात दस बजे के बाद बोर्ड की वेबसाइट पर डाला जाएगा। परिणाम का पता चलते ही बच्चों ने मोबाइल व साइबर कैफे पहुंचकर परिणाम का पता लगाना शुरू कर दिया। पास हुए बच्चे जहां किलकारी मारकर खुशी का इजहार कर रहे थे वहीं जो बच्चे रह गए वे मायूस दिखाई दिए। हांसी गेट स्थित एक साइबर कैफे पर परिणाम देखने आए किशोर, सुनील, दीपक व भावेश ने बताया कि वे सब पास हो गए हैं। पास बच्चे एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। रात पौने नौ बजे कुछ देर के लिए बोर्ड की वेबसाइट धीमी हुई लेकिन पांच मिनट के बाद फिर से ठीक चलने लगी।

खबरें और भी हैं...