सेना की ओर से भिवानी के तिगड़ाना में 15 से 22 मई तक युवाओं के लिए सेना भर्ती की जा रही है। शुक्रवार को सेना भर्ती के लिए 3900 युवाओं में से 454 युवा सेना भर्ती के लिए क्लीयर हुए। खेल स्टेडियम में भिवानी, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी के युवाओं की खुली भर्ती की जा रही है। इस भर्ती को सिलेक्ट द बेस्ट का नाम दिया गया है।
प्रशासन की ओर से रैली में शामिल होने वाले युवाओं के आने-जाने के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड तक बसों की व्यवस्था की गई है। दादरी सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेेशक कर्नल अजीत कुमार पिल्लई ने बताया कि सेना भर्ती रैली की प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है और किसी भ्रामक अफवाहों में न आए व दलालों से सावधान रहें। उन्होंने बताया कि भर्ती के दौरान दलालों पर पूरी नजर रहेगी। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में कोई भी व्यक्ति सेना अधिकारियों के पास सूचना दे सकता है। 19 मई को शारीरिक मापदंड पूरा करने वाले युवाओं की चिकित्सा जांच होगी वहीं 20 मई को दादरी, बाढ़ड़ा व बौंदकलां तहसील के युवाओं की सोल्जर जीडी, सोल्जर क्लर्क, एसकेटी व सोल्जर नर्सिंग सहायक पदों के लिए भर्ती होगी।