मधमाधवी में मृतक महिला के नाम से फर्जी अंगूठे के निशान से जाली वसीयतनामा बना जमीन, मकान आदि हड़पने पर पुलिस ने एसपी व इकनॉमिक सेल की जांच के बाद 5 लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
मधमाधवी निवासी सत्यप्रकाश में शिकायत में बताया कि अड़ीसाल उर्फ रिसाल सिंह की विधवा प|ी हरबाई का निधन छह फरवरी 2014 को हुआ था। उनकी कोई संतान नहीं थी और न ही हरबाई ने किसी तरह की किसी के नाम वसीयत करवाई थी। लेकिन कुछ लोगों ने जानबूझकर एक सलाह होकर साजिश के तहत हरबाई की ओर से 15 मार्च 2016 को एक फर्जी व जाली वसीयतनामा मृतका की बहन के लड़के राकेश के नाम बनवाया। इसमें हरबाई की तमाम चल अचल सम्पति प्लाट, मकान, नोहरा आदि शामिल थे। शिकायत में बताया कि हरबाई के नाम का फर्जी अंगूठा स्वयं राकेश ने अन्य आरोपियों की मौजूदगी में लगाया। आरोपी कपूर ने स्वयं नंबरदार व जगत सिंह ने राकेश के द्वारा हरबाई के नाम के लगाए गए फर्जी अंगूठे की तस्दीक की। वसीयतनामा लिखे जाने की जनवरी 2016 की बजाए तिथि 24 जुलाई 2012 दर्शाई। इसके बाद 15 मार्च 2016 को ही हरबाई को मृत बता फर्जी व जाली वसियतनामे को कार्यालय सब रजिस्ट्रार भिवानी से राकेश के हक में रजिस्टर्ड करवा दिया। जांच में पाया कि आरोपी राकेश ने कर्जा चुकाने व घर खर्च के लिए पैसे की जरूरत थी इसलिए उसने अन्य लोगों से साज बाज होकर हरबाई की जमीन जायदाद को हड़पने के लिए फर्जी वसीयत बनवाई थी। पुलिस ने राकेश समेत पांच लोगों पर आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471,120बी के तहत केस दर्ज किया है।