पिकअप से टक्कर के बाद बाइक जली, दो जख्मी
लोहारू | दादरी-लोहारू मार्ग पर बसीरवास के पास मोड़ पर पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद बाइक में आग लग गई और बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल डोहका निवासी अंकुश और अटेला निवासी मंदीप को भिवानी के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। उल्लेखनीय है कि बसीरवास गांव के पास का मोड़ डेथ प्वाइंट बना हुआ है। इससे पहले भी यहां पर हादसे हुए हैं।