22 हजार की चरस के साथ एक गिरफ्तार
भिवानी | वाल्मीकि मोहल्ला से पुलिस ने गुरुवार रात एक युवक को 220 ग्राम नशीला पदार्थ चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस रात्रि गश्त के दौरान वाल्मीकि मोहल्ला में एक गली में चारपाई पर बैठा हुआ था। तभी पुलिस को देखकर युवक चारपाई से उठकर मकान के अंदर जाने लगा। पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और तलाशी लेने पर उसकी पेंट की दाहिनी जेब से पाॅलिथीन बरामद की। इसमें नशीला पदार्थ चरस थी। वजन करने पर पाॅलिथीन में 220 ग्राम चरस मिली। इसकी बाजार कीमत लगभग 22 हजार रुपए है। आरोपी की पहचान हालु मोहल्ला निवासी सोनू उर्फ चौटाला के रूप में हुई।