पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीजेएम ने बाल सेवा और वनवासी कल्याण आश्रम में जांचीं सुविधाएं

सीजेएम ने बाल सेवा और वनवासी कल्याण आश्रम में जांचीं सुविधाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम शिफा ने बाल सेवा आश्रम व वनवासी कल्याण आश्रम का दौरा किया। उन्होंने वहां पर बच्चों को दी जा रही विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का जायजा लिया। प्राधिकरण की सचिव शिफा ने बालसेवा आश्रम में रह रहे बेसहारा व अनाथ बच्चों से बातचीत की। उन्होंने उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान उन्होंने आश्रम प्रबंधन समिति के सदस्यों को निर्देश दिए कि इन बच्चों की पढ़ाई का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। इसी प्रकार से बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था भी सही होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आश्रम के बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य चैकअप किया जाना चाहिए। इस दौरान मनमोहन गिरि, ओमप्रकाश, प्रेमचंद, नरेश आहुजा, सहायक कमलजीत व यशवीर रहे।

खबरें और भी हैं...