पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेचकस के बल पर युवक से नकदी छीनने वाले गिरफ्तार

पेचकस के बल पर युवक से नकदी छीनने वाले गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेना भर्ती में शामिल हाेने के लिए गांव तिगड़ाना जा रहे युवक के साथ लघु सचिवालय के सामने की गई लूटपाट की घटना के दाे अाराेपियाें काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक अाराेपी किशोर है।

गांव हड़ाैदा कलां निवासी देवेंद्र सिंह 16 मई रात काे तिगड़ाना सेना भर्ती में शामिल हाेने के लिए लघु सचिवालय के सामने चिड़ियाघर के पास अपने दाेस्ताें का इंतजार कर रहा था। तभी बाइक पर सवार युवक उसके पास अाए अाैर मार पीटकर पेचकस दिखाकर माेबाइल व 3500 रुपये की नकदी छीनकर ले गए थे। पुलिस ने सूचना मिलने पर अाराेपियाें की तलाश की अाैर नेहरू काॅलाेनी से दाे युवकों काे गिरफ्तार किया। पूछताछ में जिनकी पहचान नेहरू काॅलाेनी निवासी दसवीं पास 22 वर्षीय अमन व सिटी स्टेशन लाइन पार क्षेत्र निवासी अाठवीं पास 16 वर्षीय लड़के के रूप में हुई। दाेनाें काे अदालत में पेश किया गया।

जांच अधिकारी एएसअाई अाेमप्रकाश ने बताया कि अमन काे जिला जेल व नाबालिग लड़के काे अाॅब्जरवेशन हाेम हिसार भेज दिया गया है। अाराेपियाें के कब्जे से पुलिस ने एक बाइक, एक माेबाइल व एक पेचकस बरामद कर लिया है। पुलिस से पूछताछ में अाराेपियों ने बताया कि शाैक पूरे करने के लिए छीना झपटी की थी। अागे से वह इस तरह का काेई काम नहीं करेंगे।

खबरें और भी हैं...