पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेयजल व बिजली किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने उपायुक्त काे साैंपा ज्ञापन

पेयजल व बिजली किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने उपायुक्त काे साैंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेयजल व बिजली किल्लत से परेशान गांव उमरावत के ग्रामीणों ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर जल्द ही मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की मांग की। सरपंच दिनेश शर्मा, जयकिशन, पुरूषोत्तम ने बताया कि उनके यहां पिछले एक माह से पेयजल की भारी किल्लत बनी हुई है। इससे आमजन जीवन काफी अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों को मजबूर होकर टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में कुओं का पानी कड़वा हो चला है और जोहड़ भी सूखे हुए हैं। इससे कि बेसहारा पशु पानी की तलाश में भटक रहे हैं। उन्होंने जनसंख्या के हिसाब से 5 से 10 हजार रुपए तक प्रतिदिन पानी आ जाता है। उन्होंने बताया कि गांव में बिजली की समस्या पिछले 3 सप्ताह से बनी हुई है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच श्रीभगवान, धर्मबीर सिंह, अशोक जयकिशन, हुकम चंद, संदीप शर्मा, सुरेश कुमार आदि रहे।

खबरें और भी हैं...