पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरियाणा में एक लाख लोगों के शीघ्र बनेंगे पीले कार्ड

हरियाणा में एक लाख लोगों के शीघ्र बनेंगे पीले कार्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले एक लाख से अधिक लोगों के पीले राशन कार्ड बनाए जाएंगे। भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महासचिव शंकर धूपड़ ने बताया कि इस बारे में अधिसूचना अति शीघ्र जारी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने चंडीगढ़ आवास पर ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा और युवा मोर्चा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक में दी।

भाजपा नेता ने बताया कि बीपीएल परिवारों की सूची बनकर तैयार है। इस सूची को एसडीएम और तहसीलदारों के कार्यालयों में अवलोकन के लिए रखा जाएगा। जिस व्यक्ति का नाम इस सूची में होगा, उसका पीला कार्ड बन जाएगा। अगर इस सूची में किसी का नाम नहीं है तो उसे नाम दर्ज करवाने के लिए समय भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीपीएल की परिभाषा के लिए सात सूत्र बनाए हैं।

बीपीएल के लिए उल्लेखित सात शर्ते पूरी करनी आवश्यक हैं। परन्तु इस बारे में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति सात में से छह शर्ते भी पूरी करेगा तो उसका भी पीला कार्ड बनाया जाएगा। किसी भी पात्र व्यक्ति को उसके अधिकार से वंचित नहीं रखा जाएगा। धूपड़ ने बताया कि सरकार ने शिव धाम नवीनीकरण योजना शुरू की है। इस योजना के तहत प्रदेश के जिन शमशान घाटों में शैड, पानी, चारदिवारी और संपर्क सड़क नहीं होगी, वहां ये सभी मूलभूत सुविधाएं सरकार उपलब्ध करवाएगी।

खबरें और भी हैं...